5126 कृषको को मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद में रबी वर्ष 2021-22 में कुल 5126 कृषको को 12232571.32 रू० धनराशि का बीमा क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई है। जनपद में विगत रबी वर्ष में 33187 कृषको द्वारा बीमा कराया गया था। विगत रबी के अन्तिम में जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा / अतिवृष्टि होने के कारण फसलों की क्षति हुई थी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के पश्चात कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सर्वेक्षण का कार्य कराया गया जिसमें फसलों के क्षति की पुष्टि हुई। इस क्षति की सूचना से उच्च स्तर पर अवगत कराया गया जिस क्रम में जनपद में 5126 कृषको को 12232571.32 रू० धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्राप्त हुई है। चालू रबी वर्ष 2022-23 में फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानो के लिये स्वैच्छिक है। जनपद देवरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है तथा अधिसूचित फसल गेहूँ हेतु कृषको द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.50 प्रतिशत है।
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानो के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। फसली ऋण लेने वाले ऋणी किसान यदि अपनी फसलों का बीमा नही कराना चाहते है तो बैंक शाखा स्तर पर जहाँ से उनको फसली ऋण की सुविधा प्राप्त हुयी है, वहाँ 24 दिसंबर 2022 तक लिखित रूप से अवगत करा दें अन्यथा किसान के खाते से बैंक द्वारा प्रीमियम अनिवार्य रूप से काट लिया जायेगा।” जो कृषक गैर ऋणी है फसल बीमा कराना चाहते है वह नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते है फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दे। कृषक उक्त से अवगत होते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ का उठायें।

rkpshomnath

Recent Posts

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

8 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

8 hours ago