सीडीओ ने किया विकास खण्ड-भागलपुर का आकस्मिक निरीक्षण

13 अधिकारी/कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज अपरान्ह 2.10 बजे विकास खण्ड-भागलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका में 13 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित 13 कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन/मानदेय अनुमति के बिना आहरित न करें तथा इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए अवगत करायें।
अनुपस्थित कार्मिकों में एपीओ रितुदीप सिंह,फरवरी से लगातार अनुपस्थित), टीए संतोष पाण्डेय (21 फरवरी से लगातार अनुपस्थित), टीए घनश्याम यादव (23 फरवरी से अनुपस्थित), टीए कमलेश कुमार ओझा, टीए धर्मेन्द्र सिंह, टीए अरुण कुमार ओझा (23 फरवरी से अनुपस्थित), बी ०एम०एम किशन कुमार(हस्ताक्षर कालम में टी बनाकर अनुपस्थित), बी०एम०एम० आनन्द भैरव (हस्ताक्षर कालम में टी बनाकर अनुपस्थित), बी०एम०एम० विकास कुमार मिश्र(हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित), क0आ0 मन्नू कुमार मोदनवाल हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित), स0वि0अ0(पं0) धीरेन्द्र सागर (20 फरवरी से लगातार अनुपस्थित), व०स० दिनेश कुमार(20 फरवरी से लगातार अनुपस्थित) तथा व0स0 राजेश गौतम(01 फरवरी से लगातार अनुपस्थित) में शामिल हैं। विकास खण्ड में उपलब्ध भ्रमण पंजिका के निरीक्षण में मात्र बाबूराम, ए०डी०ओ० (पी०पी०) द्वारा आज का भ्रमण अंकित पाया गया, शेष किसी भी कर्मचारी का भ्रमण पंजिका में अंकन नहीं पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अन्य कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति पंजिका में टी० बनाकर कार्यालय से पलायित है, यह स्थिति नितान्त ही खेदजनक है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

5 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

9 hours ago