सीडीओ ने सलेमपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में किया प्रतिभाग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड-सलेमपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत – मुजुरी खुर्द में आयोजित ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव के समाधान ) में प्रतिभाग किया गया। चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी, बैतालपुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, एन०एम०, ऑगनबाडी कार्यकत्री /सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। चौपाल में कुल 08 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के एन०एम० सरिता भारती एवं आशा से आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध मे जानकारी कि कितने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन गया है तथा कितने लाभार्थियों आयुष्मान कार्ड बनना शेष है, इनलोगो द्वारा स्पष्ट उत्तर नहीं मिला । मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि सरिता भारती, एन०एम० एवं आशा उषा देवी को विभागीय कार्य की जानकारी नहीं होने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त करें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड की बारे में जानकारी देते हुए ग्रामवासियों को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड द्वारा लाभार्थियों को रू05.00 लाख तक छुट दी जाती है जिससे पात्र लाभार्थी को रू0 5.00 लाख तक की मुक्त की दवा की सुविधा प्राप्त हो सके। जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को बताया गया कि बच्चे के जन्म 30 दिवस के अन्दर ग्राम सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है तथा 21 दिवस तक कोई शुल्क नहीं ली जाती है परन्तु 21 दिवस से 30 दिवस तक प्रति जन्म प्रमाण पत्र हेतु रू02.00 की शुल्क जमा कर जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है, परन्तु 30 दिवस के बाद एवं 01 वर्ष के अन्दर जन्म प्रमाण पत्र हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है तथा 01 वर्ष के समय के बाद उप जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में खुली बैठक के उपरान्त साक्ष्य के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उपस्थित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पानी स्पलाई हेतु पम्प लगा दिया गया है तथा ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करा दिया गया है शेष का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जायेगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि 10 दिवस के अन्दर पाईप लाईन की टेस्टिक कार्य पूर्ण कर प्रत्येक घर में पानी की स्पलाई देना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल के समय प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण ) योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी श्रीमती चन्द्रकान्ती देवी का आवास का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री आवास का दीवाल का कार्य हुआ पाया गया। उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि 03 दिन के अन्दर छत स्तर तक दीवाल पूर्ण करायें, जिससे की लाभार्थी को द्वितीय किस्त दिया जा सके। ग्राम पंचायत में कुल 42 निराश्रित महिला पेंशन, 109 वृद्ध पेंशन एवं 05 दिव्यांजन पेंशन के लाभार्थी है, जिनका आधार सिडिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 19 लक्ष्य के सापेक्ष 19 स्वीकृति प्राप्त है जिसमें से 19 को प्रथम किस्त 16 को द्वितीय एवं तृतीय किस्त भेजी जा चुकी है। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि आवास पूर्ण कराते हुए जियो टैगिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

13 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

15 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

16 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

16 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

16 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

16 hours ago