सीडीओ ने विभिन्न ब्लॉकों का किया सोशल ऑडिट

बीडीओ बैतालपुर, बनकटा, भाटपाररानी, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार, सलेमपुर व पथरदेवा द्वारा निस्तारण में रुचि न लेने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत करने हेतु दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20, 2021-22 व 2022-23 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया है। समीक्षा में सभी विकास खण्डों में कुल 173 वित्तीय अनियमितता, 267 वित्तीय विचलन व 406 ए०टी०आर० से सम्बंधित निस्तारण हेतु प्रकरण लम्बित पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय अनियमितता/वित्तीय विचलन के लम्बित प्रकरणों के संम्बंध में निर्देशित किया कि वसूली योग्य धनराशि की वसूली कराकर अपलोड कराते हुए एस०ओ०पी० के अनुसार कार्यवाही करें तथा ए०टी०आर० को दो दिवस के अन्दर निस्तारण आख्या अपलोड कराकर हार्ड कॉपी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड-बैतालपुर बनकटा, भाटपाररानी, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार, सलेमपुर व पथरदेवा के खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण में रूचि न लिए जाने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्लाक बैतालपुर में 20 वित्तीय नियमितता, 18 वित्तीय विचलन एवं 43 एटीआर, ब्लाक बनकटा में 18 वित्तीय नियमितता, 18 वित्तीय विचलन एवं 36 एटीआर, बरहज में 3 वित्तीय नियमितता, 1 वित्तीय विचलन एवं 4 एटीआर, ब्लाक भागलपुर में 6 वित्तीय नियमितता, 7 वित्तीय विचलन एवं 13 एटीआर, ब्लाक भलुअनी में 5 वित्तीय नियमितता, 13 वित्तीय विचलन एवं 3 एटीआर, ब्लाक भटनी में 17 वित्तीय नियमितता, 16 वित्तीय विचलन एवं 22 एटीआर, ब्लाक भाटपाररानी में 18 वित्तीय नियमितता, 22 वित्तीय विचलन एवं 38 एटीआर, देवरिया सदर में 14 वित्तीय नियमितता, 32 वित्तीय विचलन एवं 45 एटीआर, ब्लाक देसही देवरिया में 8 वित्तीय नियमितता, 3 वित्तीय विचलन, ब्लाक गौरी बाजार में 4 वित्तीय नियमितता, 37 वित्तीय विचलन एवं 40 एटीआर, ब्लाक लार में 26 वित्तीय नियमितता, 27 वित्तीय विचलन एवं 47 एटीआर, ब्लाक पथरदेवा में 11 वित्तीय नियमितता, 25 वित्तीय विचलन एवं 36 एटीआर, ब्लाक रामपुर कारखाना में 3 वित्तीय नियमितता, 6 वित्तीय विचलन एवं 8 एटीआर, ब्लाक रुद्रपुर में 4 वित्तीय नियमितता, 12 वित्तीय विचलन एवं 31 एटीआर, ब्लाक सलेमपुर में 12 वित्तीय नियमितता, 25 वित्तीय विचलन एवं 37 एटीआर तथा ब्लाक तरकुलवा में 4 वित्तीय नियमितता, 5 वित्तीय विचलन एवं 03 एटीआर लम्बित पाये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago