310 अंक प्राप्त कर प्रदेश में देवरिया प्रथम स्थान पर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एजेण्डा कार्यक्रम की रैकिंग शासन स्तर पर प्रतिमाह की जाती है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के नियमित अनुश्रवण से माह फरवरी, 2023 की रैकिंग में जनपद 310 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के 73 कार्यक्रम संचालित हैं। जिसमें मुख्य रूप से सिंचाई विभाग के 8, विद्युत विभाग के 2, कृषि विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 4, स्वास्थ्य विभाग के 6 पंचायती राज विभाग के 6, ग्राम्य विकास विभाग के 4, सोशल सेक्टर के 10, बेसिक शिक्षा के 3 व सहकारिता विभाग के 5 कार्यक्रम सम्मिलित है। माह फरवरी, 2023 के रैंकिंग में 62 कार्यक्रमों में “A” श्रेणी प्राप्त हुई है, 11 कार्यक्रम जनपद में लागू नही है। यह भी उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गत माहो में जनपद मण्डल में प्रथम स्थान तथा माह जनवरी, 2023 की रैंकिंग में भी जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि अपने योजनाओं का पर्याप्त अनुश्रवण करते हुये वेवसाइट UPKKV.in पर प्रगति अपडेट कराना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी माह मार्च, 2023 में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago