संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल (बैंक ऋण वितरण) कैम्प का आयोजन एक मैरेज हाल में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक गोरखपुर के मण्डल प्रमुख कालिका प्रसाद एवं जीशान रिज़वी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, सन्त कबीर नगर की उपस्थिति में कुल 45 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल की स्वीकृति पत्र स्वयं सहायता समूह को दिया गया। स्वीकृति पत्र में कुल 06 लाख की धनराशि स्वीकृति की गयी। जिसमें प्रथम वर्ष में 1.50 लाख, द्वितीय वर्ष में 03 लाख एवं तृतीय वर्ष में 06 लाख की धनराशि दी जाती है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबन्धक, मनोज कुमार मल्ल एवं महजबीन खान तथा पंजाब नेशल बैंक के डीसीओ सत्यव्रत, गोलाबाजार के शाखा प्रबन्धक राजकुमार जी नाथनगर के शाखा प्रबन्धक अनुपम त्रिपाठी, बनियाबारी के शाखा प्रबन्धक प्रिंस कुमार, धनघटा के शाकिर अली, उमरिया बाजार के फुलचन्द एवं कृषि अधिकारी राजवीर उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…