सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक महेश डी धर्माधिकारी का हृदयाघात से निधन

चेन्नई(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षेत्रीय निदेशक महेश डी धर्माधिकारी (57) का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, वह अन्ना नगर स्थित अपने आवास पर अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्माधिकारी अकेले रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है। सूचना मिलने पर उनके पुणे स्थित परिवार के सदस्यों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि परिवार के चेन्नई पहुंचने पर पार्थिव शरीर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

धर्माधिकारी के अचानक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। सहयोगियों और परिचितों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago