Wednesday, March 18, 2026
Homeआजमगढ़ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ी गई मवेशी गाड़ी चालक व खलासी फरार

ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ी गई मवेशी गाड़ी चालक व खलासी फरार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को जानकारी होते ही वध के लिए ले जा रहे मवेशी को चालक पीकप छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृत मवेशी को दफन कराया और घायलों का इलाज कराया तथा स्वस्थ मवेशियों को एक किसान को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मझगांवा गांव के पास गुरुवार की सुबह को सड़क के किनारे एक पिक अप खड़ी थी, जिसे चालक और खलासी ठीक कर रहे थे।आशंका होने पर गांव की किसी व्यक्ति ने पूछा कि इस पिकअप में क्या है तो खलासी ने जवाब दिया कि पिकअप में मछली है, जबकि पिकअप को देखने के बाद उसमें मवेशियों भरी हुई थी। जो कहीं पर चालक मवेशी को बध के लिए ले लिए जा रहा था। मौका देखते हैं चालक और खलासी वहां से फरार हो गए। सूचना पर नायब दरोगा घनश्याम मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य टीम भी पहुंची। जिसमे 3 मवेशी मृत अवस्था में थे जिन्हें दफन किया गया वही दो स्वस्थ थे और चार घायल थे। मृत मवेशी को पुलिस की मौजूदगी में दफन किया गया।नायब दरोगा घनश्याम ने बताया कि 6 मवेशियों को शाह कुंदनपुर निवासी इंद्रदेव यादव को सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments