Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजाती प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

जाती प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को, जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने हर मामले को गंभीरता से सुनते हुए, उसकी पुष्टि हेतु दूरभाष तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार से भी जुड़े तथा मामले की सत्यता के बारे में भी जाना। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुना। बैठक में सत्यापन समिति के समक्ष कुल 09 मामले आए, जिसमें से 03 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व 06 मामले शेष रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को यह निर्देशित किया कि, सभी संबंधित तहसीलों में जाति संबंधित लंबित मामलों की रिपोर्ट दें तथा अद्यतन स्थिति का पता लगाया जाए। सभी लंबित मामलों के यथा शीघ्र निस्तारण हेतु भी जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह व अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण तथा शिकायतकर्ता गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments