कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था ने महिलाओं को किया गया जागरूक

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा गांव में समूह के माध्यम से कार्य करने वाली महिलाओं को जागरुक करने के लिए, मुहम्मदपुर में रविवार को जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्वयं जागरूक हो, तो आपका पूरा परिवार जागरूक होगा किसी साहूकार से ऋण न लें ,यदि आवश्यकता हो तो ऐसे संस्था से ऋण लें ,जो आर बी आई के गाइड लाइन का पालन करता है।
खंड विकास अधिकारी मूहम्मदपुर डॉ आराधना त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं व्यवसाय से जुड़े और अपनी आय को बढ़ाकर परिवार को आगे करें किसी प्रकार की जानकारी व सुझाव के लिए वह तैयार हैं।
डिविजनल आफिसर लाल बहादुर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के गरीब महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें अन्य संस्थाओं से होने वाले
फ्रॉड को बचाना है, तथा ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें व्यवसाय की ओर अग्रसर कर उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
ऑडिट मैनेजर राम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य, गांव की महिलाओं को आरबीआई के गाइडलाइन का पालन करना और उन्हें अपने कार्य के प्रति जागरूक करना है। शिक्षा और चिकित्सा अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि कैश पार माइक्रो क्रेडिट संस्था में उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों में 2200 अध्यापक, 43 हजार छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं, संस्था का उद्देश्य इस समूह के बच्चों को हर वर्ष 17 करोड़ शिक्षा एवं 8 करोड का बजट स्वास्थ पर खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। समाजसेवी रामअवतार स्नेही ने कहा कि समूह की महिलाएं जिस कार्य के लिए ऋण ले ,उसी कार्य मे उसे खर्च करें ,जिससे संस्था का उद्देश्य महिलाओं के जीवन यापन को ऊपर उठाने के लिए है,और वह साकार हो सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार, सविता सिंह ,ऑडिट मैनेजर रामकुमार, ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,विशाल कुमार ,श्वेता, आरती, नाजिया परवीन, शुभम जायसवाल, सरिता, सीमा भारती, ग्राम रोजगार सेवक राधेश्याम आदि लोग उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

8 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

9 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

9 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

9 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

9 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

9 hours ago