मनबढ़ो द्वारा जबरिया रजिस्ट्री की जमीन पर कब्जा मुकदमा पंजीकृत

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेरो टोला भेड़िया में जबरदस्ती कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा खरीदी जमीन पर कब्जा करने के प्रकरण में सलेमपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चेरो टोला भेड़िया में लगभग तीन वर्ष पूर्व बीरबल यादव ने एक महिला से अपने घर के सामने की जमीन खरीद ली जिसमें राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की भी प्रक्रिया पूर्ण हो गई । न्यायाल के द्वारा अंश निर्धारण की प्रक्रिया भी इनके द्वारा पूर्ण करा ली गई । लेकिन जब इनके द्वारा इस जमीन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जाने लगी तभी से जमीन विक्रेता महिला के सगे पाटीदारों द्वारा इनको जमीन कब्जा करने से रोका जाने लागा जमीन कब्जा ना हो इस के लिए जबरिया इनके द्वारा खरीदी जमीन में पशुओं के लिए नाद और खुटा गॉड दिया गया । अब बीरबल यादव द्वारा अपनी जमीन के कब्जे के लिए विगत तीन सालों से तहसील के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों के दरवाजे खटखटाया जा रहा है हालांकि राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने इस कुछ सालों में लगभग दश बार इस जमीन की पैमाईश की और कब्जा देने की नाकाम कोशिश की लेकिन कब्जा नहीं मिल पाया । जब भी राजस्व टिम पुलिस बल के साथ जाती है और कब्जा देने की कोशिश करती है तभी इनके बगलगीर पुरुष और महिलाएं चढ़ बढ़ कर राजस्व टिम और पुलिस से उलझना शुरू कर देते है यहां तक कि इनके द्वारा राजस्व टिम और पुलिस के मौजूदगी में ही गाली गलौज भी किया गया । पुलिस और राजस्व टिम द्वारा इस जमीन पर बीरबल यादव का ट्रैक्टर ट्राली आदि सामग्री खड़ा करा दिया गया । ताकि इनका कब्जा हो लेकिन अगले दिन ही इनके विरोधियों द्वारा फिर से नाद खुटा गाड़ लिया गया । और इनके ट्रैक्टर ट्राली आदि सामग्री को भी क्षति पहुंचाया गया । इस पूरे प्रकरण में सलेमपुर पुलिस ने बीरबल यादव के तहरीर पर विरोधियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है ।

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

2 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

11 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

12 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

13 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

13 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

13 hours ago