तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान पर एक विधवा महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी ।महिला की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ टोला पगरा की रहने वाली एक महिला ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए पुलिस को दी ,तहरीर में बताया कि 29 दिसंबर को ग्राम प्रधान मेरे दरवाजे पर आए और मेरे 70 वर्षीय ससुर को ईट हटाने को लेकर अपशब्द बोलने लगे,विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए।उनकी चीख पुकार सुनकर मैं घर से बाहर आई तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी करने लगे।कारण पूछने पर उन्होंने मेरा केस पड़कर जमीन पर पटक दिए।जिससे मैं निर्वस्त्र हो गई।किसी प्रकार मैं अपनी इज्जत बचाते हुए घर में भागी,चीख पुकार सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।उसके बाद ग्राम प्रधान वहां से धमकी देते हुए चला गया।ग्राम प्रधान गांव में घूम-घूम कर मेरी इज्जत लूटने की बात कह रहा है।इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर तहरीर के माध्यम से की ।पीड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सिंह के विरुद्ध छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर किया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर।कार्यवाही की जा रही है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…
Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…
Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…