अवैध बांधकाम माफिया सरफराज अहमद खान उर्फ इम्मो पर एमआरटीपी कायदा के तहत मामला दर्ज ,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला एल विभाग मनपा के प्रभाग-171 के सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार ने चुनाभट्टी के क्षेत्र जयसिंग निवास के अवैध निर्माण करने के आरोप में ठेकेदार तथाकथित बिल्डर सरफराज उर्फ इम्मो इमरान खान पर चुनाभट्टी पुलिस थाने में महाराष्ट्र प्रादेशिक नगर रचना अधिनियम (एमआरटीपी ऐक्ट) 1966 के तहत आईपीसी सेक्शन 52, व 43 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुर्ला पूर्व स्थित स्वदेशी मिल रोडजयसिंग निवास चुनाभट्टी में तथाकथित अवैध ठेकेदार बिल्डर सरफराज अहमद खान उर्फ इमरान खान इम्मो पर बिना एल विभाग मनपा की अनुमति के रिहायसी परिसर मे आरसीसी धोकादायक चार मंजिला लोड बेरिंग व्यावसायिक इमारत बनाने का आरोप स्थानीय समाजसेवीओ ने लगाया था। और समाजसेवीयो ने इस बाबत मनपाआयुक्त भूषण गागराणी अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित सैनी उपायुक्त देविदास क्षीरसागर व सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को शिकायत पत्र सौंपा था। इसिलीए मनपा उपायुक्त परिमंडल 5 के उपायुक्त देविदास क्षीरसागर ने इस विषय पर एल विभाग मनपा के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर को जांच करने का आदेश दिया था। जिसकी जांच विभागीय सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार दुय्यम अभियंता निवेदन तोरणे व कनिष्ठ अभियंता मनोज हुलगे कर रहे थे और उक्त चार मंजिला धोकादायक बिल्डिंग नोटिस जारी कर बिल्डिंग से जुड़े सभी कागजात दिखाने के सरफराज को अवगत कराया था मगर जब इम्मो उर्फ सरफराज अहमद द्वारा कोई भी बिल्डिंग संबंधित कागजात मनपा को नहीं सौंपा गया, तो आखिरकार 5 दिसंबर को चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में सरफराज अहमद पर एमआरटीपी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। आगे की जांच पुलिस उप-निरीक्षक निशा चंद्रकांत जाधव कर रही हैं ।सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार अभी तक सरफराज अहमद इम्मो खान को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

21 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

22 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

22 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

22 hours ago