Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के मामले में पांच लोगों पर...

सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर तहसील क्षेत्र के पुरैना बुलंद गांव के पांच लोगों के खिलाफ गैंड़ास बुजुर्ग थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला हल्का लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता की शिकायत पर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।
राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भट्ट ने बताया कि पुरैना बुलंद के आरक्षित खलिहान की भूमि पर गांव के ही दुर्गा प्रसाद, मुन्नालाल, तिलकराम, अनिल कुमार और मायादेवी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। छह महीने पहले प्रशासन की ओर से इन सभी को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।
इस मामले में उप जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई और लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता ने गैंड़ास बुजुर्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब प्रशासन जल्द ही अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments