Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमांकन के पत्थर उखाड़ने पर तीन पर मुकदमा दर्ज

सीमांकन के पत्थर उखाड़ने पर तीन पर मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के आगापुर-गुलहरिया गांव में जमीन का सीमांकन कर राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को कुछ मनबढ़ों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इस मामले में भूस्वामी वृद्ध महिला धूपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी हरखू, दयानन्द और राजमती पर पत्थर उखाड़ने और वृद्ध महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments