राज मिस्त्री पर दो बच्चों के साथ मां को गायब करने का मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी ग्राम निवासी, आरती पुत्री रामचेत राजभर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि, उसके घर पर काम करने वाले राजगीर ने उसकी मां और उसके भाई-बहन को कहीं गायब कर दिया हैं। लड़की की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंधरापुर थाना मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लड़की ने तहरीर में आरोप लगाया कि राहुल पुत्र चंद्रभान साकिन हरखुपुर थाना कंधरापुर, प्रार्थी के घर राजगीर का काम करता था, काम करते-करते उसने मेरी मां को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने घर लेकर चला गया। मेरे पिता रोजी रोटी के लिए कतर, रहकर कमाते हैं। राजगीर राहुल ने मेरी मां के नाम मोटरसाइकिल को अपने नाम करवा लिया और 4 बिस्वा जमीन मेरी मां से बेचवा कर, पैसे भी ले लिए। जब मेरे पिता कतर से लौटे,और मेरी मां और दोनों भाइयों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला, जिससे मेरे पिता काफी परेशान हैं। जब मैंने राहुल को फोन कर अपने भाई बहन और मां के बारे में पूछा तो, उसने मुझे गाली देते हुए धमकी दिया। लड़की की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र चंद्रभान और चंद्रभान निवासी हरखपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गया है, मामले में विवेचना किया गया, विवेचना में सारी बातें सही पाई गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

5 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

5 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago