मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एशोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने, जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में, प्रशांत कुमार त्रिपाठी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे थे और उनके सामने प्रतिद्वंदियों के सूची में हर बार की तरह इस बार अजय यादव से सीधा सामना हो रहा था, पिछले दो चुनावों में बहुत ही कम मतों से मात खाने वाले प्रशांत कुमार त्रिपाठी, अब सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओ के आंखों के तारे बन चुके थे,लेकिन सह मात की खेल में इस बार भी चुनावी पैतरेबाजो ने प्रशांत त्रिपाठी के सामने अजय यादव को चुनाव लड़ा कर, उन्हें शिकस्त देने की हर एक चाल चल दी थी,लेकिन कहा जाता है न कि मेहनत और लगन से काम करने वालो की कभी हार नही होती, और इस बार प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने अपने सामने चुनाव लड़ रहे अजय यादव को भारी मतों से हराकर एक नया इतिहास रच दिया।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के बीते चुनावो की, हम चर्चा करें तो रविन्द्र यादव ने मोहम्मद आरिफ तो किरन यादव ने राहुल को हराकर विजय प्राप्त की थी, तो राजेश यादव प्रशांत कुमार त्रिपाठी को हराकर विजई हुए वही राहुल यादव ने प्रशांत कुमार त्रिपाठी को हराकर विजय हासिल की थी, इस प्रकार एक लंबे अंतराल बाद प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने लगातार दो बार मात खाने के बाद, तीसरी बार के चुनाव में एक बड़े मतों से अपने चिर प्रतिद्वंदी अजय यादव को 249 मतों से पराजित करते हुए उपाध्यक्ष पद पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…