हत्या आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रपड़िया नवादा में सोमवार दोपहर महिला की बेहरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रामगंगा नदी किनारे मिला था।हत्या का आरोप महिला के पति के ऊपर लगा था।शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा ।महिला की हत्या के मामले में मंगलवार को उसकी पुत्री सरिता ने गढ़िया रंगीन थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पिता गंगाधर मां सुनीता एवं उसके दो वर्षीय भाई कैलाश को साथ लेकर राजस्थान के ईंट भट्टे पर हिसाब करने को लेकर निकले। दोपहर बाद 3 बजे कैलाश को घर लाकर छोड़ दिया। जब मां के बारे में पूछा तो कहा अब वह कभी नहीं मिलेंगी,इस दुनिया में वह नहीं रही। बड़ी बेटी रोती हुई ग्राम प्रधान के घर गई उन्हें घटना की जानकारी दी, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने गंगाधर को पकड़ कर पूछा तो उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल किया,और बताया कि सुनीता का शव रामगंगा नदी के किनारे पड़ा हैं। वहीं गांव में चर्चा है कि आरोपी करीब 4 घंटे तक महिला की हत्या का राज छुपाए रहा।दो वर्षीय बेटे को घर लाकर छोड़ दिया।जब बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो गोल-मोल जवाब देकर टरका दिया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गढ़िया रंगीन पुलिस में छानबीन शुरू की।मृतक महिला के बच्चों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम तक महिला का शव उसके गांव नहीं पहुंचा था। बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था।ग्रामीण हर तरह से दिलासा दे रहे थे।

पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया मृतक महिला की बेटी सरिता ने अपने पिता गंगाधर के ऊपर मां की हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कार्रवाई जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

2 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

2 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

2 hours ago