व्यक्तित्व में ईमानदारी एवं सत्यशीलता का होना जरूरी है: प्रो.पूनम टंडन

संवाद के लिए सोच, समझ एवं संवेदनशीलता जरूरी: प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी

अंग्रेजी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स का हुआ उद्घाटन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा अंग्रेजी विभाग में कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत द्वारा की गई, मुख्य अतिथि प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा संवाद के लिए सोच, समझ एवं संवेदनशीलता का होना जरूरी होता है। संवाद ऐसे हो जो हमारे भाव और मनोभाव को समझ सके। संवाद नियमित होना चाहिए तथा संवाद में सद्गुणों का प्रयोग होना चाहिए। इसी तरह से संवाद हमारा प्रभावी हो सकता है ।व्यक्तित्व के बारे में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा व्यक्तित्व के लिए सतर्कता एवं धैर्य आवश्यक होता है। व्यक्तित्व में आत्मनियंत्रण और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक होती है। एक व्यक्ति को आशावादी और जिजीविषा वाला होना चाहिए। जो व्यक्ति आशावादी होता है वह रचनाशील भी होता है तथा सकारात्मक भी होता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा की वैल्यू एडेड कोर्स विद्यार्थियों के लिए नितांत आवश्यक है क्योंकि वह पाठ्यक्रम के अतिरिक्त होते हैं और एम्प्लॉयबिलिटी को बढ़ाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए अंग्रेजी विभाग की सराहना की और उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज के समय में कम्युनिकेशन और व्यक्तित्व विकास किसी भी विद्यार्थी के लिए बहुत आवश्यक होती है और यह पाठ्यक्रम उनके लिए बहुत लाभकारी होगा। उन्होंने अंग्रेजी विभाग के द्वारा कराये जा रहे नवाचार की तारीफ़ करते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को सराहा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन करते हुए प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने कहा सात दिन तक चलने वाले इस कोर्स में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ अपना उद्बोधन देंगे। यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा,जिसमे पब्लिक स्पीकिंग, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, फॉर्मल एंड इनफॉर्मल कम्युनिकेशन, बैरियर्स ऑफ़ कम्युनिकेशन,गोल सेटिंग एंड टाइम मैनेजमेंट जैसे टॉपिक्स कवर होंगे।
उन्होंने कम्युनिकेशन के लिए 7सी और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए 7डी के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अवनीश राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर आलोक कुमार ने किया तथा तकनीकी सहयोग के लिए डॉक्टर शायिका तंजील कर रही थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

4 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

4 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

5 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

5 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

5 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

5 hours ago