Saturday, December 27, 2025
HomeNewsbeatपूर्व विधायक पयागपुर पर पयागपुर थाने में मुकदमा दर्ज

पूर्व विधायक पयागपुर पर पयागपुर थाने में मुकदमा दर्ज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
पयागपुर विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के विरुद्ध धोखाधड़ी और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक पर फेसबुक पर एमएलए का लोगो लगाकर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। सुत्रो के अनुसार मिली जानकारी पर पूर्व विधायक पर केस वर्तमान भाजपा विधायक ने दर्ज कराया है।जनपद बहराइच के पयागपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से वर्ष 2012 में हुए चुनाव में मुकेश श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की थी।इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था, सपा के टिकट पर वर्ष 2017 और 2022 के विधान सभा चुनाव में करारी हार मिली थी।वर्तमान में मुकेश के भाई बालेंद्र उर्फ विपिन श्रीवास्तव सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व विधायक की क्षेत्र के जन प्रतिनिधि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शासन से शिकायत की थी। भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की शिकायत पर शासन के निर्देश पर पुलिस ने गंभीर धाराओ 419, 420, 488, 417 के तहत पयागपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो पूर्व विधायक मुकेश पर एनआरएचएम का आरोपी भी बताया गया है। भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्य सचिव संजय प्रसाद को की गई शिकायत में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को एनआरएचएम में सीबीआई का दोषी भी बताया गया है। मालूम हो कि एनआरएचएम में दवा खरीद के घोटाले में पूर्व विधायक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments