ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर मुकदमा दर्ज

फाइल वापस न करने का आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की दुधारा पुलिस ने सेमरियावां ब्लॉक की प्रमुख के बड़े बेटे मुस्ताक अहमद के खिलाफ सरकारी अभिलेखों को गलत तरीके से अपने पास रखने के आरोप में विकास खण्ड के प्रभारी लेखाकार एवं वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखाकार राजीव कुमार राय ने तहरीर में बताया है कि उन्होंने सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न गांवों की 15 परियोजनाओं के प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति की थी। इन परियोजनाओं में बाल विकास परियोजना कार्यालय का मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत देवरिया नासिर में इंटरलॉकिंग कार्य, राजकीय बीज भंडार बूढ़ा खुर्द का मरम्मत कार्य आदि शामिल हैं। मुस्ताक अहमद ने इन परियोजनाओं के प्राक्कलन की फाइलें अपने अवलोकन के लिए मांगी थीं। लेकिन आज तक वापस नहीं किया है।
पुलिस ने वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार राय की तहरीर पर मुस्ताक अहमद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में लगी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

4 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

5 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

5 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

16 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

16 hours ago