बघौचघाट,देवरिया। (राष्ट्र की परंपरा)जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कारपेंटर की धुएं से दम घुटने से मुंबई में मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।इधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई।मामले में मृतक के रिश्तेदार ने पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपट्टी गांव के रहने वाले जितेंद्र शर्मा पुत्र मुन्नी शर्मा कारपेंटर का काम करते थे।वह परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में किसी ठेकेदार के साथ रह कर कारपेंटर का काम करते थे।मंगलवार को वह मुंबई में तीन मंजिल मकान में काम कर रहे थे।उसी दौरान मकान में अचानक गैस सिलेण्डर फट जाने से आग लग गई ,और अफरा तफरी मच गई।जिसमे जितेंद्र शर्मा बाहर नही निकल सके।कमरे में आग और काफी धुएं होने से कारपेंटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई में रह रहे मृतक के रिश्तेदार मौक पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।इधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई।मामले में मृतक के रिश्तेदार ने मुंबई पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।मृतक के दो संतान एक लड़का और एक लडकी है।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…