जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो सफाई कर्मियों को किया निलंबित तो दो सफाई कर्मी को दिया चेतावनी
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जनपद के विकासखंड रानी की सारी अंतर्गत, ग्राम पंचायत सुरई के ग्राम प्रधान द्वारा सुरई गांव में लगे सफाई कर्मी मनोज कुमार विश्वकर्मा की बार-बार शिकायत की जा रही थी, जिसके चलते सहायक विकास अधिकारी द्वारा जांच कराई गई जांच सही पाया गया जिससे सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया ।
इसी कड़ी में विकासखंड रानी की सारी के सहायक विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कोटिला में निरीक्षण किया गया तो पता चला कि, वहां का सफाई कर्मी अच्छन राजभर हमेशा गायब रहता है कभी भी मौके पर गांव में उसके द्वारा कोई साफ सफाई नहीं की जाती जिसकी उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। उच्च अधिकारियों द्वारा इसकी भी जांच सहायक विकास अधिकारी से कराई गई तो पता चला कि यह भी बिना किसी सूचना के क्षेत्र से गायब रहता है। और कोई भी साफ सफाई इसके द्वारा गांव में नहीं पाई गई जिससे दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया तथा दो और सफाई कर्मी की शिकायत मिली थी जिनको एक बार चेतावनी दी गई है, दुबारा गलती करने पर उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी । इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा पूरे जनपद में सारे कर्मचारियों के प्रति चेतावनी दी गई है, जो भी कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वाह् नहीं करेगा और कार्य के प्रति लापरवाही पाया गया तो उसके खिलाफ अवश्य निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। इस निलंबन की कार्यवाही से पूरे जनपद के सफाई कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…
ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…