सोहनाग धाम का 5.23 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार :डीएम

डीएम ने पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की भगवान परशुराम की पूजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पौराणिक धार्मिक स्थल सोहनाग धाम में पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रही निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोहनाग धाम को लोक श्रद्धा के अनुरूप पैराणिक स्वरूप दिया जाएगा। यह जन आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन विभाग द्वारा भगवान परशुराम मंदिर परिसर का विकास एवं सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 5.23 करोड़ रुपये की लागत से परशुराम मंदिर तपोस्थली, सोहनाग धाम का विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत सरोवर के चारों ओर घाट का निर्माण, कथा मंडप एवं चेंज रूम, फ़साड लाइटिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, हॉर्टिकल्चर एवं प्लांटेशन, भव्य प्रवेश द्वार, सीटिंग बेंच सहित कई कार्य किया जा रहा है। मौके पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा भी की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से मंदिर क्षेत्र के विकास के संबन्ध में विस्तृत चर्चा भी की। पुजारी श्रीनारायण पांडेय ने मंदिर की ऐतिहासिकता एवं धार्मिक महत्व के विषय में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सलेमपुर को सरोवर के आसपास के स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान पर्यटन सूचनाधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago