Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार ने युवक को मारी ठोकर ,हालत गंभीर

कार ने युवक को मारी ठोकर ,हालत गंभीर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवां टोला शीतलापुर निवासी भुआल पुत्र केदार शुक्रवार की रात सड़क के किनारे टहल रहे थे कि सिंदुरिया की तरफ से तेज गति से आ रही मारूति कार ने ठोकर मार दिया जिससे भुआल सड़क के किनारे गिर पड़े। बीते दो दिनों से भीषण गर्मी से आम जनजीवन त्रस्त है जिसके चलते लोग घरों के छत पर, घर के बाहर निकलकर गर्मी से राहत पाना चाह रहे हैं।गर्मी से राहत पाने के लिए भुआल भी टहल रहे थे कि कार ने टक्कर मार दिया।शोर सुन कर आस-पास के लोग दौड़ कर आये और उनके परिजनों को सूचना दिये।भुआल के सिर से काफी खून निकल रहा था। कमर और पीठ में भी गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि हमें कोई जानकारी नही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments