Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित खजांची चौराहा पर शनिवार की सुबह एक इग्निस कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि कार फातिमा रोड से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में नाले की तरफ मुड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
इस घटना के पीछे की वजह नाले पर स्लैब का न होना बताया जा रहा है, जिसकी वजह से कार नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर नाले पर स्लैब न होने से कई बार हादसे हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments