Tuesday, March 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशCampus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र...

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर याजिका इंडिया लिमिटेड द्वारा चयनित विद्यार्थियों पूर्णिमा मालवी, अजय कुमार, पवन काकोड़े, रक्षा वर्मा, सुशील बोपटे एवं भूमिका बाघमारे को असेंबली ऑपरेटर एवं मशीनरी पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 30 विद्यार्थियों को एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट, बैग, टी-शर्ट, डायरी एवं पेन वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन एनआईआईटी के रीजनल ऑफिसर विजय कुसुमबे के मार्गदर्शन में द करण होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी. यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ. लक्ष्मीचंद बड़गैया, डॉ. टीकामणी पटवारी, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी, सहायक प्राध्यापक डॉ. नसरीन अंजुम खान सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने अपने संबोधन में तनाव-मुक्त जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. लक्ष्मीचंद बड़गैया ने साक्षात्कार के दौरान भाषा संवाद, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में प्रतीक डबली, सैयद शरजील, मोहित सूर्यवंशी, मेघा राय, दीपेश, अमीषा एवं नीरज ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मविश्वास और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ये भी पढ़े – Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments