Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंचारी रोग नियंत्रण हेतु चलाया गया अभियान

संचारी रोग नियंत्रण हेतु चलाया गया अभियान

महेन/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ब्लाक बरहज के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन में 17 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, घर घर जाकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगो को जागरूक कर रही है। सभी आशा द्वारा बुखार, टीवी के मरीज , कुपोषित बच्चे , सुखी खांसी एवं बुखार से पीड़ित लोगों की सूची व मच्छर प्रजनन केंद्रों की सूची बना रही हैं, ताकि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उपचार किया जा सके। ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि यह दस्तक कार्यक्रम सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है तथा आशा द्वारा सामुदायिक गतिविधियां करने से एईएस/जेई के मरीजों में काफी कमी आई है। कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, सूचना विभाग, पशुपालन विभाग,संयुक्त रूप से मिलकर कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments