Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरक्षाबंधन पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान: देवरिया में 11 नमूने संग्रहित, 8,800...

रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान: देवरिया में 11 नमूने संग्रहित, 8,800 की मिठाइयाँ नष्ट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य विभाग ने देवरिया में मिलावटी मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) की देखरेख में गठित टीम ने सलेमपुर व देवरिया शहर के 5 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 11 खाद्य नमूने संग्रहित किए। संदिग्ध गुणवत्ता के चलते ₹8,800 मूल्य की 40 किलो मिठाइयाँ नष्ट की गईं। अब तक अभियान के तहत 43 नमूने लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments