प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी हेतु कैंप का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर ब्लॉक के रजडीहा गांव में कैंप लगाकर ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत देश भर के करीब एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जाना है। 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना को लांच किया गया था। 75 हज़ार करोड़ की इस योजना में भारत के करीब एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम किया जाना है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके इसके लिए भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। इस सर्वे में जो भी लोग अपने घरों में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाना चाहते हैं उनकी जानकारी ली जा रही है।
वीएलई प्रदीप कुमार ने बताया कि जनपद देवरिया के लगभग 200 से अधिक केंद्र संचालकों के द्वारा सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से संपर्क कर अपना सर्वे फॉर्म भरवा लें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक गोंड, अमरजीत कुमार ,नंदू राजभर आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

1 hour ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

4 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

5 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

5 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

5 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

6 hours ago