Friday, February 13, 2026
Homeआजमगढ़पास बुलाकर दिल में बिठाकर प्रेम् की जानिब् मुड़ गई चिड़िया जाल...

पास बुलाकर दिल में बिठाकर प्रेम् की जानिब् मुड़ गई चिड़िया जाल से उड़ गई

जेवर गहना और नकदी लेकर जब पत्नी हुई फरार तब पति हुआ लाचार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता घर से नकदी व जेवरात आदि लेकर गायब हो गई है। पति ने पत्नी, उसके प्रेमी व ससुराल वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पति ने बताया कि वह कोचिंग संचालक है। बीते सात दिसंबर 2023 को उसने मऊ के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से सामाजिक रीति रिवाज व सभी की रजामंदी से विवाह किया था। बीते 23 जनवरी को वह कोचिंग पढ़ाने के लिए घर से चला गया। कुछ देर बाद उसकी बहन घर आयी तो उसकी भाभी घर पर नहीं थी, और नकदी व जेवरात आदि भी गायब थे। अपने स्तर से पीड़ित पति ने पड़ताल किया तो ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी अपने मायके के प्रेमी के साथ गई है। उसकी इस कारनामे में उसके मायके वालों ने भी साथ दिया है। इस पर पर पीड़ित पति ने पत्नी, उसके प्रेमी व मायके वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments