भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सूर्य प्रताप शाही ने किया सम्मानित
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार की रात उत्तर प्रदेश के कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मद्देशिया समाज एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, राम अधार गुप्त से शिष्टाचार मुलाकात किया।
बताते चलें कि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार की रात विधानसभा बरहज पटेल नगर पश्चिमी स्थित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम अधार गुप्त के निवास पर पहुँच कर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उनको अंग वस्त्र तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेट कर सम्मानित किया।उन्होनें शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राम अधार गुप्त से आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि, पार्टी में आपका योगदान अतुलनीय हैं,आपके द्वारा पार्टी व पार्टी के लोगो के प्रति समर्पण की भावना को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भूलेगा नहीं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी में जिला मंत्री विवेक गुप्त की कर्मठशीलता ही उनको शिखर पर पहुचायेगा, पार्टी के प्रति उनकी लगन व निष्ठा को पार्टी याद रखेगा। आगे मंत्री ने विवेक गुप्त से कहा कि आप अपने पिता के आदर्शों को आत्मसात कर उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करे। इस दौरान अजय मिश्र,अनुरुद्ध मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजित जायसवाल, जीतू जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेक गुप्त सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…