बरेली (राष्ट्र की परम्परा)
निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपने कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं ताकि वह चुनाव की रूपरेखा तैयार कर सकें और भारी मतों से विजयी हों। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार उमेश गौतम के कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में एक बार फिर इतिहास रखने जा रही है। निकाय चुनाव में उनके प्रत्याशी सभी को चारों खाने चित कर देंगे। महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम भारी मतों से जीत कर दोबारा महापौर बनने का इतिहास रचेंगे। केंद्र व भाजपा की राज्य सरकार ने जो कार्य किया है वह किसी सरकार ने अभी तक नहीं किया है।
इस अवसर पर अनीस अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी मोमिन खान, समाजसेविका उजमा
मुकीम रजा , माजिद खान, नदीम महेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…