Categories: Uncategorized

केबिनेट मंत्री ने घरौनी वितरित किया

  • प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वामित्व योजनान्तर्गत संपत्ति कार्ड-घरौनी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में देखा एवं सुना गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वामित्व योजनान्तर्गत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य पालन विभाग) उप्र सरकार डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को कैबिनेट मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों, एवं घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीण जनों द्वारा देखा एवं सुना गया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री व विधायक मेंहदावल द्वारा घरौनी के लाभार्थियों को घरौनी कार्ड (संपत्ति कार्ड) का वितरण किया गया। जनपद में शनिवार को कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा मेंहदावल तहसील के 05 लाभार्थियों सहित जनपद के तीनों तहसीलों में 42539 लाभार्थियों को सम्पत्ति कार्ड (घरौनी) वितरित किया गया। जनपद में इस प्रकार से आज तक 70 हजार से अधिक लाभार्थियों को स्वामित्त कार्ड वितरित किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने लाभार्थियों व ग्रामीण जनों को स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए बताया कि स्वामित्व योजना को पंचायती राज मंत्रालय, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (एसओआई) के संयुक्त प्रयासों से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा। जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा। इससे लाभार्थीगण विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा योजनाओं को लागू करने में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। देश-प्रदेश मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 70 सालों में बहुत सरकारे आयी परन्तु कमजोर एवं उपेक्षित लोगो को बराबर की कड़ी में जोड़ने का कार्य वर्तमान सरकार द्वारा ही किया जा रहा है। यह योजना कमजोर लोगो के लिए वरदान साबित हो एवं महिलाओं मालिकाना हक भी दिलायेगा।
कैबिनेट मंत्री द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के नेतृत्व में जनपद के विकास की सराहना की गयी।
इस अवसर पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लाभार्थियों को घर के मालिकाना हक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। घर का मालिकाना हक/वैध प्रपत्र मिलने से अब किसी प्रकार का झगड़ा आदि नहीं हो सकेगा तथा जरूरत के समय में लोगो को ऋण भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओ, गरीबों के हित में अनेक योजनाएं लागू की गयीं हैं जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने घरौनी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री व विधायक मेंहदावल जी सहित सभी जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ जनपद के पात्र व्यक्तियों को मिलने के प्रति आश्वस्त किया।
जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के साथ विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों में भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा गया साथ ही लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया गया तथा स्वामित्व योजना के लाभ से जन सामान्य को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द कुमार ओझा, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

21 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

29 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

42 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago