Categories: Uncategorized

सीयूजी मोबाइल सेवा जनता के प्रति अपने कर्तव्य/दायित्व में कैसे फेल हुए अधिकारी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में सरकार द्वारा स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत निवास कर रहे जनता को किसी भी आकस्मिक एवं आपात स्थिति में स्थानीय पुलिस को सूचना देने /शिकायत दर्ज कराए जाने हेतु सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर आवंटित हैं जो सरकार के मनसा एवं संबंधित जन द्वारा अपने पद–दायित्व निर्वहन के विपरीत बन्द पाए जा रहे होने के शिकायत के बिच 18 जनवरी शनिवार को रियल्टी चेक में फेल मिले कई थाने। समाचार के मुताबिक देवरिया जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के द्वारा जहां एक ओर निरंतर ही दिन रात अथक परिश्रम एवं जिले के विभिन्न थानों के औचक जांच कर तस्करों वाहन लिफ्टरों आदि के लिए सुरक्षित बन चुके जिले एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं तस्करी तथा वाहन लिफ्टरों के गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पूरी छमता के साथ प्रयत्न किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विभाग में ही कुछ अधिकारी/कर्मचारी हैं जो अपने पुराने ढर्रे में सुधार करते नहीं दिख रहे हैं। जो कि अपेक्षित परिणाम/नतीजे मिलने में संशय हो रहा है। बताते चलें कि भाटपार रानी तहसील क्षेत्र उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित यूपी के आखिरी पूर्वी छोर पर स्थित है। जो कि तीन तरफ से बिहार सीमा से घिरा होने से तस्करों वाहन लिफ्टरों के लिए सुरक्षित बना हुआ है। वहीं जनता द्वारा शिकायत मिल रही है कि सरकार द्वारा जन सुविधा एवं अवांछित गतिविधि की सूचना हेतु जो सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर आवंटित है उसे स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ जन नहीं उठाते अथवा बंद किए रहते हैं। वहीं जब स्थानीय जनता की शिकायत एवं सूत्रों से मिले जानकारी के आधार पर जब भाटपार रानी राष्ट्र की परम्परा के प्रतिनिधि बृजेश मिश्र ने बारी बारी से जिले के कुल 21 थानों के सरकारी नंबरों पर जमीनी हकीकत जाना कि क्या यदि जिले में आकस्मिक स्थिति में व्यक्ति हों तो सीयूजी मोबाइल नंबर उठाए भी जाएंगे? इस कड़ी में पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी से के सीयूजी नंबर 9454401409 मिलने पर जनता के प्रति सजग रहने वाले भाटपार रानी के सीओ रियलिटी चेक में पास रहे, वहीं जिला मुख्यालय स्थित 1/थाना कोतवाली देवरिया के सीयूजी मोबाइल 9454403226 फोन जवाब देने में फेल रहे, 2/थाना रामपुर कारखाना दो बार फोन की घंटी बजती रही जवाब देने में फेल रहे, 3/थाना लार समय 11,18am पूरी घंटी बजती रही जवाब देने में फेल रहे, 4/थाना मइल 9454403229 लगातार दो बार पूरी घंटी बजती रही दूसरी बार फोन कट कर दिए जवाब देने में फेल रहे, 5/थाना बनकटा 9454403217 जो कि पूरे दिन भर फोन लगाने की कोशिश बेकार गई फोन बन्द रहा। इस प्रकार कुल पांच थाने इमरजेंसी की स्थिति में जवाब देने में फेल हो गए। इस प्रकार देवरिया जिले के पुलिस विभाग के कुल 21 सरकारी सीयूजी नंबर के रियलिटी चेक में जनता एवं अपने कर्तव्य के प्रति जवाब देह जिले के कुल 16 थानेदार ने अपने नवागत पुलिस अधीक्षक देवरिया,सरकार, एवं जनता का मान रखते हुए देर रात के दो बजे भी फोन बजते ही सेवा देने के वादे कर अपनी छवि से जिले एवं विभाग के मान बढ़ा दिए हैं। जबकि वहीं रियलिटी चेक में जिले जो 5 थाने जनता के प्रति जवाब देने में फेल साबित हो चुके रहे हैं क्या भविष्य में ऐसे लापरवाह अधिकारियों के प्रति कठोर कार्यवाही करेंगे नवागत पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर महोदय यह अभी भविष्य के गर्त में है जो अभी देखना होगा,,,??

rkpshomnath

Recent Posts

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

1 hour ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

1 hour ago

सर्दियों में पेट की चर्बी से हैं परेशान?

घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, फिटनेस बनाए रखने में मिलेगी मदद लेखक: अमरेश रावत…

1 hour ago

Game of Thrones के ‘जेमी लैनिस्टर’ पर युद्ध का खौफ!

कीव में मिसाइल हमलों के डर से मेट्रो स्टेशन पर गुजारी रात कीव में हवाई…

2 hours ago

अहंकार में डूबा रावण नहीं जानता था यह रहस्य, मनुष्य रूप में स्वयं काल बनकर आएँगे श्रीराम!

जब रावण के अत्याचारों से कराह उठी धरती, तब भगवान श्रीराम ने लिया अवतार का…

2 hours ago