Categories: Uncategorized

एसएमएएम योजनान्तर्गत 74 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से यन्त्रों का हुआ चयन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक बहराइच शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कृषकों द्वारा बुकिंग किये गये कृषि यन्त्रो के अन्तर्गत किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न यन्त्रों का चयन किया गया। सीडीओ मुकेश चन्द्र ने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र कृषि यन्त्र का क्रय कर पारदर्शी पोर्टल पर बिल सत्यापन हेतु अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे कृषि विभाग द्वारा अनुदान आपके खाते में पीएफएमएस के माध्यम से प्रेषित किया जा सके। विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित ई लॉटरी में बलहा के राम चन्द्र सोनकर, फखरपुर के फिरदोश, महसी के पूनम देवी को कस्टम हायरिंग सेन्टर, हुजूरपुर के सरदार सिंह का लेजर लैण्ड लेवलर, जरवल के राम तेज को पैडी मल्टीक्राप थ्रेशर, तेजवापुर के उत्कर्ष, शिवपुर के छत्रपाल, नवाबगंज के राम शंकर का चयन रोटावेटर कृषि यन्त्र में हुआ। उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के प्रतिनिधि डा अरुण कुमार राजभर, प्रगतिशील कृषक राम प्रवेश मौर्या, लालता प्रसाद गुप्ता, माया देवी सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago