Categories: पंजाब

कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व कांग्रेस के दो पूर्व सरपंच गिरफ्तार

फरीदकोट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। फरीदकोट थाना सदर पुलिस ने एक कारोबारी को फर्जी अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं और कांग्रेस से जुड़े दो पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए 8 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच हरनीत सिंह घुदुवाला, राजविंदर सिंह पप्पू सिमरेवाला, वरिंदर सिंह (संगतपूरा), परमजीत कौर (पहलुवाला), लवप्रीत कौर (फरीदकोट) और नवदीप कौर (कोटकपूरा) के रूप में हुई है।

कैसे चला ब्लैकमेलिंग का खेल

शिकायतकर्ता कारोबारी के अनुसार, वह एक सामाजिक व धार्मिक संस्था से जुड़ा है। नवदीप कौर ने उसे फोन कर एक “गलत वीडियो” होने का दावा किया और डेंटल कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान वह कोई वीडियो नहीं दिखा सकी और 2–3 लाख रुपये की मदद मांगने लगी, जिस पर कारोबारी को शक हुआ।

ये भी पढ़ें – 300 फीट दूर तक शवों के अंग बिखरे मिले आतंकियों द्वारा सुनियोजित आतंकी हमला

इसके बाद पूरा गिरोह सक्रिय हो गया और उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की। बाद में सौदा 8 लाख रुपये पर तय हुआ, जिसे आरोपियों ने वसूल भी लिया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के काम करने के तरीके तथा संभावित अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 9,700 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Karan Pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

4 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

4 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

5 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

5 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

5 hours ago