नगर पंचायत चौक में 17 नवंबर को गूंजेगा एकता का संदेश, तैयारियां पूरी

आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ हजारों लोगों की जुटान की उम्मीद

युवा और सामाजिक संगठनों को जोड़ने के लिए तेज संपर्क अभियान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर में एकता और राष्ट्र भावना को समर्पित भव्य पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 नवंबर को नगर पंचायत चौक से सोनाड़ी देवी मंदिर तक यूनिट मार्च निकाला जाएगा। यात्रा सुबह 9 बजे चौक से प्रारंभ होगी।


युवा भाजपा नेता राकेश कुमार ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा वार्डों और मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।यात्रा में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और वरिष्ठ भाजपा नेता (समाजसेवी) मनोज कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन में युवा नेता राकेश कुमार के साथ- साथ अशोक विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पटेल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। पदयात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति नारों और सांस्कृतिक झांकियों की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें – कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व कांग्रेस के दो पूर्व सरपंच गिरफ्तार

यात्रा चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सोंनाड़ी देवी मंदिर पर सम्पन्न होगी, जहां संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के प्रति संकल्प को पुनः दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें – 300 फीट दूर तक शवों के अंग बिखरे मिले आतंकियों द्वारा सुनियोजित आतंकी हमला

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago