Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedव्यापारी नेता बनर्जी लाल ने समय माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर पालिका...

व्यापारी नेता बनर्जी लाल ने समय माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर पालिका चुनाव में पेश की विधिवत दावेदारी

बोले मौका मिला तो नगर में बहेगी विकास की गंगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी के टिकट की प्रबल दावेदारी पेश करते हुए व्यापारी नेता व भाजपा नेता बनर्जी लाल अग्रहरी ने समय माता मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद नगर मे विशाल जन समूह के साथ घर-घर पहुंच कर जनता का सहयोग व आशीर्वाद मांगा। व्यापारी नेता पुष्कर चौधरी व व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सतीश सिंह व श्रीधर अग्रहरि के नेतृत्व में विशाल जनसमूह के साथ मोती चौराहा से निकले व्यापारी नेता बनर्जी लाल ने जनता से सहयोग मांगते हुए कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया तो नगर में ऐतिहासिक विकास कार्य होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ खलीलाबाद नगर पालिका में विकास की गंगा बहेगी।इस अवसर पर मोती चौराहा से लेकर समय माता मंदिर तक बनर्जी लाल अग्रहरि ने हजारों व्यापारियों के समर्थन से जनसंपर्क किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments