
वीडियो वायरल
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर थाना अंतर्गत ग्राम माथापार पोस्ट इटाहुआ चंदौली में शंभू गौण का पूर्व में निर्माण हुआ छप्पर और सरकारी योजना के तहत निर्मित शौचालय को इनके पटीदारो द्वारा जबरन गिरा दिया गया है । इस संदर्भ में पीड़ित द्वारा सलेमपुर कोतवाली में तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई गई है । शंभू गौण का आरोप है की मेरे द्वारा पहले से ही अपने पाटीदारों को रास्ता दिया गया है ।अब इनके द्वारा मेरे सहन के बीचों बीच से रास्ता मांगा जा रहा है । मेरे द्वारा इस के लिए मना करने पर रमाकांत गौण पुत्र लाल चंद, कमलेश गौण,अखिलेश,विजय, विवेक, रामनक्षत्र, धनंजय,नितेश ,राहुल के द्वारा हमारे परिवार के साथ आए दिन अभद्रता किया जा रहा है और आज इन के द्वारा मेरे द्वारा निर्मित शौचालय व छप्पर जबरिया गिरा दिया गया और गाली गलौज किया गया ।इस संदर्भ में सलेमपुर पुलिस को तहरीर दिया गया है ।इस संदर्भ में सलेमपुर पुलिस द्वारा बताया गया की तहरीर प्राप्त हुआ है। उचित कार्यवाही की जाएगी । इस वीडियो की पुष्टि राष्ट्र की परम्परा नही करता ।
