कोतवाली के चन्द कदमों के दुरी पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दबंगों ने मचाया जमकर उत्पात चले लाठी ,डंडे, बेल्ट आधा दर्जन लोग घायल

पिटाई से गंभीर रूप में घायल मेडिकल के लिए रेफर

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । दबंगों का अस्पताल में बोला धावा लगभग लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार रात को कुछ दबंगों ने जम कर उत्पात मचाया जहां ठेलिया चालक व उसके परिजनों को जमकर पीटा ,जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई साथ ही डॉक्टर सीएचसी में देख रहे मरीज को छोड़ कर भागने लगे इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
कोतवाली नानपारा के भोपतपुर गांव सोमवार रात शाम को बाइक और ठेलिया में टक्कर हो गया जहां हादसे में बाइक और ठेलिया चला रहा दिनेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद घायल हो गया इसमें दिनेश को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया वहीं हादसे से नाराज बाइक सवार तीन लोग गांव के अन्य लोगों के साथ रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए और सभी ने घायल दिनेश को बेल्ट, लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी, जिसपर बचाने दौड़ी पत्नी, छोटे भाई और माता को भी सभी ने पीटा अस्पताल परिसर में दबंगों की दबंगई से डरे चिकित्सक भी फरार हो गए।
जहां किसी तरह किसी ने कोतवाली में सूचना दी जिसपर कोतवाली प्रभारी मिथलेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने मौके पर मारपीट कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य की तलाश शुरू किया जा रहा है पुलिस के आने की सूचना पर दबंग अस्पताल से फरार हो गए
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने मारपीट की है उन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उन्होंने बताया कि फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

6 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

7 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago