दबंगों ने दुकानदार को मारपीट कर किया घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरबूज का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सत्येन्द्र साहनी पुत्र शंकर साहनी (निवासी ग्राम सिधाघर थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर) ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह तरबूज व खरबुजा बेचने का काम सिधाधर घाट पुल थाना रसड़ा क्षेत्र बलिया में बेचता है। 21 मई की सायं करीब 7 बजे हमारी दुकान पर शंकर पुत्र नाथा यादव व रामकेर यादव (निवासी सिलहटा थाना रसड़ा जिला बलिया) आये और तरबूज लिये।
मैंने पैसा मांगा तो गाली देते हुए मारने पीटने लगे। लोगो के बीच बचाव करने पर शंकर यादव फोन करके सुनील यादव पुत्र वकील यादव को बुलाया, फिर उक्त लोग मिलकर लाठी-डन्डा से मारने पीटने लगे। मुझे बचाने के लिये मेरे भाई देवेन्द्र साहनी व बहन फूलकुमारी आई तो उक्त लोग उन लोगों को भी मारे पीटे। आस पास के दुकानदारों द्वारा बीच बचाव करने पर मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से भाग गये। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

5 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

5 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago