व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की प्रथम जॉच हुआ सम्पन्न

25 मई को पुनः होगा व्यय रजिस्टर की जॉच-व्यय प्रेक्षक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
लोकसमा सामान्य निर्वाचन हेतु निर्वाचन में प्रतिभाग कर रहे समस्त प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जाँच हेतु कलेक्ट्रेट भवन के कोषागार कार्यालय में प्रथम निरीक्षण दिनांक 21 मई को व्यय प्रेक्षक वेंकटेश एस और बालासुब्रमण्यम अनंतनारायण द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी के ब्यय रजिस्टर/बैंक रजिस्टर/नगद रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके अधिकृत निर्वाचन एजेन्ट के माध्यम से लेखा टीम/सहा० व्यय प्रेक्षक/ ब्यय प्रेक्षक के सामने अपने ब्यय रजिस्टर एवं मूल बिल/वाउचर के साथ प्रस्तुत हुए।
बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रथम निरीक्षण में कुल 13 प्रत्याशियों में से 09 प्रत्याशी/अधिकृत अजेन्ट अपने ब्यय विवरण की जांच हेतु उपस्थित हुए एवं बहुजन समाजवादी पार्टी से ललन यादव, आजाद समाज पार्टी के सूर्य बली प्रसाद और मणिंद्र एवं रंजना निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने व्यय रजिस्टर की जांच हेतु अनुपस्थित थे। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के 8 प्रत्याशी उपस्थित थे एवं अमरेश ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जाएगा।व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को समझाया कि प्रतिदिन किये जाने वाले निर्वाचन खर्चो को दिये गये व्यय रजिस्टर में अंकित करना सुनिश्चित करें। खर्च किये गये विविध मदों को निर्धारित स्थल पर अंकित करें। द्वितीय जांच 25 मई को व्यय रजिस्टर की जॉच कराने हेतु कोषागार कार्यालय में उपस्थित हों। व्यय प्रभारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने बताया कि दिये गये रेट सूची के अनुसार प्रयोग किये जा रहे विभिन्न सामग्री/वस्तुओं का मूल्य व्यय रजिस्टर में अंकित करें ताकि प्रत्याशी द्वारा व्यय रजिस्टर व व्यय निर्वाचन टीम द्वारा बनाये गये सैडो रजिस्टर में खर्चो के मिलान में समानता दिखे और भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्यों प्रलोभन मुक्त निर्वाचन को सूचिता के साथ साकार किया जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago