कलियाँ जो हवा पानी धूप पाती हैं

समय के संघर्ष से जीत जीवन में
जो व्यक्ति तक़दीर बदल लेता है,
कल क्या होने वाला है उससे बेफ़िक्र
क़र्म करे वह इंसान सफल होता है।

वक्त का क्या मालूम कल क्या होगा,
शायद वक्त खुद तस्वीर बदल लेगा,
चिंता में आज की ख़ुशी मत छोड़ो,
कल आये या न आये किसने देखा।

इस दुनिया में आज का वक्त ऐसा है,
नक़ली फ़्लेवर से मीठा पेय बनता है,
असली निम्बू का रस फ़िंगर बाउल में,
उँगली धोने के लिये उपयोग होता है।

इस दुनिया पे भरोसा करने से पहले,
दुनिया को समझना बहुत ज़रूरी है,
हमारे जैसे व्यक्ति सरल स्वभाववश
दुनिया के लोगों का भरोसा करते हैं।

वफ़ादारी बहुत मुश्किल है जमाने में,
भरोसा टूटता, लोगों के बहकावे में,
कर्म की भाषा बात से अधिक साफ़ है,
साथ वो है जिसकी नियत साफ़ है।

विश्वास ही एक ऐसा गुण है जो
हमें आगे बढने की प्रेरणा देता है,
सदा अपनो, अपने आप एवं अपने
ईश्वर पर विश्वास रखना होता है।

आदित्य मंज़िल सही होती है जब,
इंसान को लक्ष्य मिलता ही है तब,
कलियाँ जो हवा पानी धूप पाती हैं,
वो खिलकर सुंदर पुष्प बन जाती हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

13 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago