संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत रविवार को जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा गाँव में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। जिसमें गाँव के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने काफी संख्या में पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया।
शान्ति समिति की बैठक के दौरान डीएम व एसपी द्वारा लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा त्योहार को शांति एवं भाईचारे के माहौल में सकुशल संपन्न करने हेतु आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, तहसीलदार मेहदावल आनंद ओझा, क्षेत्राधिकारी मेहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा इन्द्र भूषण सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, पुलिस अधीक्षक पीआरओ जितेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…