Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों के लिये हितकारी है बजट- पवन मिश्र

किसानों के लिये हितकारी है बजट- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये बजट पेश किए जाने और दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाये जाने पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा संसदीय कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है, यह बजट 8,08,736 करोड़ रुपये का है, इस बजट से आने वाले समय मे प्रदेश समृद्ध और खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिये यह बजट हितकारी है, बजट में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1100 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबके कल्याण के लिये कार्य कर रही है, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह आजाद, अजय दुबे वत्स, धीरज सिंह, करुणेश मिश्रा, अरुण मिश्र, सत्येन्द्र सोनू उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments