Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedबुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक

बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक

  • जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा लोगों ने सामूहिक रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना से हुई। बोधाचार्य द्वारा त्रिशरण, पंचशील और अष्टांगिक मार्ग पर आधारित ध्यान कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदुलारे यादव ने कहा कि बुद्ध का दर्शन समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन का मार्ग है और शिक्षा ही इसका माध्यम है।
उन्होंने तथागत के विचारों को वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण बताया और कहा कि आज भी पूरी दुनिया में बुद्ध के विचार प्रासंगिक हैं। उन्होंने विपश्यना को आत्मनियंत्रण का श्रेष्ठ साधन बताया। अष्टांगिक मार्ग जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में फूलमती देवी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब भी विश्व में शांति की बात होती है, बुद्ध को स्मरण किया जाता है। अंत में खीर रूपी प्रसाद का वितरण हुआ और सभी ने एक-दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार संजय ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments