दीपावली में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का बीटीएसएस का अभियान देवरिया से दिल्ली तक चरम पर

वोकल फोर लोकल को देने बढ़ावा की अपील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की आजादी के लिए संकल्पित संस्था भारत तिब्बत समन्वय संघ ने चीन की निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। इस अभियान में बीटीएसएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप्स में शेयर करते हुए स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीपक और मूर्तियों गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को खरीद कर स्वदेशी अपनाएं।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि अगर हम कुम्हारो के निर्मित वस्तुओं को खरीद कर दीपावली मनाते हैं तो वोकल फॉर लोकल के तहत रोजगार पैदा होगा। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीद कर हम चीन की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं और वह हमारे ही पैसे से हमारे देश के सीमा पर खर्च कर षड्यंत्र रचता है। जहां हमारे जवान देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं।और हमारे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
इस अभियान में बीटीएसएस के इस महत्व के अभियान में देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर से अवध प्रांत होते हुए दिल्ली तक व्यापक रूप से चल रहा है।
मुख्य रूप से संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह व संध्या सिंह, राष्ट्रीय संयोजक कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प पत्र अभियान श्रीकांत मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री युवा विभाग अनीता जय सिंह व कुणाल यादव, राजेश सोनी, बाबू लाल गोयल (छत्तीसगढ) आदि के साथ द्वारिका सोसाइटी के दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन और जयपुर की बाल विभाग की टीम ने भी रोचक वीडियो बना कर साझा किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

17 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

20 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

20 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

20 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

21 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

21 hours ago