Friday, November 14, 2025
HomeNewsbeatबी.एस.एस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ

बी.एस.एस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ब्राह्मण उत्थान और संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से बी.एस.एस परशुराम सेना (ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ) ने मण्डल में दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्रीनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मण्डल में उपाध्यक्ष तथा ब्लॉक महासचिव के पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहली नियुक्ति में विनोद कुमार पाण्डेय, पिता हरिशंकर पाण्डेय, निवासी– बलथी मोड़, मऊ को मण्डल उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि पाण्डेय ब्राह्मण समाज को संगठित करने, मजबूती से जोड़ने तथा परशुराम सेना के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
दूसरी नियुक्ति में जीवन कुमार चतुर्वेदी, पिता अनिल कुमार चतुर्वेदी, निवासी– कमलसारा, मधुबन, मऊ को फुलटपुर मण्डल ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे अपने क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों को गति देंगे और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – डीएम ने विकासखंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत मानिकपुर में लगाई ग्राम चौपाल
प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा अपील की गई कि वे दिन-रात मेहनत कर संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नई नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments