संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले मे सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र 62 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आलम को शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित किया।
ज्ञातव्य है कि मोहम्मद आलम गोरखपुर जिले के बड़गो के रहने वाले हैं और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू के करीबी हैं।
इसी के साथ बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 10 और उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने वाराणसी व फिरोजाबाद में प्रत्याशी बदल दिए है। बसपा ने हरदोई में भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है। फतेहपुर में डॉ. मनीष सचान, फिरोजाबाद में चौधरी बशीर, सीतापुर में महेंद्र सिंह यादव, महाराजगंज में मोहम्मद मौसमे आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। मिश्रिख में बी आर अहिरवार, वाराणसी में सैय्यद नेयाज अली, मछलीशहर में कृपाशंकर सरोज, भदोही में अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…